18 अगस्त 2023 - 11:24
नाइजीरिया, सेना पर आतंकी हमला, 36 की मौत

रक्षा प्रवक्ता मेजर जनरल एडवर्ड बुबा ने मीडिया को बताया कि सैनिक सोमवार को पड़ोसी देश नाइजर में अभियान चला रहे थे, तभी सशस्त्र गिरोहों ने उन पर घात लगाकर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि घात लगाकर किए गए हमले और गोलीबारी में तीन सैन्य अधिकारियों और 22 सैनिकों की मौत हो गई।


नाइजीरिया के उत्तरी क्षेत्र में सशस्त्र उग्रवादियों के खिलाफ अभियान के दौरान घात लगाकर किए गए हमले और हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 36 नाइजीरियाई सैनिक मारे गए। नाइजीरियाई सेना ने गुरुवार को कहा कि उत्तरी क्षेत्र में सशस्त्र गिरोह के साथ संघर्ष के दौरान उग्रवादियों ने घात लगाकर हमले किए।

रक्षा प्रवक्ता मेजर जनरल एडवर्ड बुबा ने मीडिया को बताया कि सैनिक सोमवार को पड़ोसी देश नाइजर में अभियान चला रहे थे, तभी सशस्त्र गिरोहों ने उन पर घात लगाकर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि घात लगाकर किए गए हमले और गोलीबारी में तीन सैन्य अधिकारियों और 22 सैनिकों की मौत हो गई। जबकि सात सैनिक घायल हुए हैं।

बुबा ने कहा कि इसके बाद हताहतों को निकालने के लिए नाइजीरियाई वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर भेजा गया, लेकिन यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके परिणामस्वरूप पायलटों और चालक दल के सदस्यों सहित 14 सैन्य कर्मियों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है।